बहराइच: फुटहा में चोर समझकर दो युवकों से मारपीट के मामले में 6 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहराइच जिले के देहात कोतवाली के फुटहा इलाके में लोगो ने चोर समझ के दो युवकों को जमकर पीटा था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमे दिल्ली के रहने वाले नंद किशोर, नानपारा कोतवाली के इलाके के शोयेब को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। इस मामले में देहात कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक की तहरीर पर 6 नामजद व 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। जाच जारी है।