सरैया: सरैया थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, एसडीपीओ कुमार चंदन मौजूद रहे
सरैया थाना परिसर में आगामी 3 फरवरी को होने वाले सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार दिन के 3:00 बजे बुलाई गई।जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने किया,वही मौके पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन मौजूद रहे। वहीं एसडीपीओ ने सभी मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को यह निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में पूजा के दौरान डीजे प्रतिबंधित है।