हुज़ूर: न्यूनतम वेतन में वृद्धि को लेकर नीलम पार्क में ठेका व आउटसोर्स कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2026 राजधानी भोपाल में ठेका, अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने नीलम पार्क क्षेत्र में रैली निकालकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी है|