मुज़फ्फरनगर: रुड़की रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता देवेंद्र कश्यप ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की।
मुजफ्फरनगर की रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कांग्रेस नेता देवेंद्र कश्यप ने प्रेस वार्ता कर आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में अति पिछड़ों की आबादी लगभग 40% है, लेकिन आबादी के हिसाब से कोई भी राजनीतिक दल 2024 के लोकसभा चुनाव में अति पिछड़ा समाज जातियों को सम्मानजनक भागीदारी नहीं दे रहा है।