सिमडेगा: भट्टीटोली इस्लामपुर में 18 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
सिमडेगा भट्टीटोली इस्लामपुर मोहल्ला निवासी फिरोज अंसारी नामक 18 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर रविवार को आत्महत्या कर ली ।मामले की जानकारी होने पर सुबह 8:00 बजे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शवअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा मौत के कारणों का पता लग रही है।