अवगत कराना है कि दिनांक 27.06.2026 को बिरनो टोल प्लाजा पर श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशन के क्रम में डॉ0 ईरज राजा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाज़ीपुर, प्रभारी निरीक्षक यातायात, थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल 8 टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत मुख्यता ड्रंकन ड्राइव, प्रेशरहॉर्न,मोडिफाइड साइलेंसर, एचएसआरपी नंबर प्लेट, के विरुद्ध अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत कुल 135 वाहनों का चालान काटा गया जिसमें 22 वाहनों का प्रेशर हॉर्न व 10 चालान नम्बर प्लेट के अंतर्गत चालान काटा गया जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई जिसमें कुल 342000 रुपए तक का जुर्माना लगाया गया।
@uppolice @igrangevaranasi