अमानगंज: जन समस्याओं पर कांग्रेस भड़की, CMO को सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में समाधान न होने पर नगर परिषद का घेराव करेगी
Amanganj, Panna | Apr 25, 2026 अमानगंज।नगर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस अब खुलकर मैदान में आ गई है। नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज ने अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के नाम ज्ञापन सौंपकर जन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।