फतुहा: मौजीपुर रेल पोल संख्या 525/2 के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत
Fatwah, Patna | Aug 7, 2025 मौजीपुर रेल पोल संख्या 525/2 के पास अज्ञात के ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गयी है। मृतक की उम्र 62 वर्ष के आसपास है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही रेल थाना की पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर स्टेशन परिसर ले आयी है। इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने कि कोशिश की जा रही है।