जयपुर: जयपुर में पहाड़ी पर युवती से गैंगरेप, होमगार्ड जवान समेत तीन को किया गया गिरफ्तार
Jaipur, Jaipur | May 28, 2026 जयपुर कमिश्नरेट के वेस्ट जिले में 23 मई शाम मंदिर दर्शन के बाद पहाड़ी इलाके में बैठी 19 वर्षीय युवती से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने युवती के साथ आए परिचित की पिटाई कर उसे बंधक बना दिया। घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने 24 मई को परिजनों के साथ मिलकर थाने में रिपोर्ट करवाई।