जगदलपुर: माचकोट जंगल में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे की साजिश को नाकाम किया, 14 आरोपी गिरफ्तार
बस्तर जिले के माचकोट वन परिक्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाम कर दिया है। वन विभाग के अनुसार दो अलग-अलग वन अपराध मामलों में कुल 14 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी सुकमा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।