मुरैना नगर: तुस्सीपुरा: कमरे में 21 वर्षीय युवती फंदे पर मिली, इलाके में सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी
मुरैना शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के तुस्सीपुरा में 21 वर्षीय रोहणी माहौर ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।आज पुलिस ने बताया की मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।