ओबरा: सरडीहा गांव में घास उठाते समय महिला को रसल वाइपर ने काटा, सीएचसी दुद्धी में भर्ती
Obra, Sonbhadra | Jul 29, 2026 दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में मंगलवार रात एक 40 वर्षीय महिला को जहरीले रसल वाइपर सांप ने काट लिया। महिला अपने पशुओं के लिए पहले से काटकर रखी गई घास उठाने गई थी, तभी घास के ढेर में छिपे सांप ने काट लिया।सरडीहा निवासिनी 40 वर्षीय लीलावती देवी पत्नी रूपचंद यादव, मंगलवार रात करीब 7 बजे पशुओं को चारा डालने के लिए घास उठाने गई थीं।