सादाबाद: बंबे में मिला भदूरी का युवक और उसकी बाइक, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
कुरसंडा गुरसौटी मार्ग पर भदुरी निवासी राजू बाइक सहित बंबे में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण राजू को बंबे से निकलकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।