जैतपुर: अवैध कोयला खनन पर पुलिस की कार्रवाई, जेसीबी सहित 3 टन कोयला जब्त
केशवाही चौकी क्षेत्र में पुलिस ने मरखी माता मंदिर के पीछे छापा मारकर 3 टन अवैध कोयला और एक जेसीबी जब्त की। मामले में निखिल यादव और अभय राज श्रीवास के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एसडीओपी का बयान शुक्रवार सुबह 10 बजे सामने आया है उन्होंने कहा , अवैध खनन पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।