कोल: पुलिस लाइन में आयोजित रक्तदान शिविर में 15 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान
Koil, Aligarh | Jan 13, 2025 पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस परिवार की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में पुलिस अस्पताल के डॉक्टरों के साथ जिला अस्पताल के डॉक्टर मौजूद रहे। इस रक्तदान शिविर में 15 पुलिसकर्मियों के द्वारा रक्तदान किया गया है। पुलिसकर्मियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्तदान करने से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है।