कोल: लोधा पुलिस ने टिर्री चालक की हत्या में फरार दूसरे अभियुक्त को चिकावटी के पास से किया गिरफ्तार, टिर्री की बैटरी बरामद
Koil, Aligarh | Jan 13, 2025 लोधा क्षेत्र में टिर्री चालक की हत्या के मामले में फरार दूसरे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा टिर्री चालक से लूट करने के बाद हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपितों के द्वारा शव को गांव के बाहर पेड़ पर लटका दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त अरविंद उर्फ लाला हत्या करने के बाद से फरार चल रहा था।