कोल: गोधा पुलिस ने ढैकुरा मोड़ से शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बाइक बरामद
Koil, Aligarh | Jan 13, 2025 SSP संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में गोधा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर दिनेश कुमार पुत्र जगदीश जनपद बुलंदशहर का निवासी है जो की चोरियाँ किया करता था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।