अनूपपुर: भालूमाड़ा पुलिस ने सघन गश्त के दौरान 3 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भालूमाड़ा पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान तीन स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई ।