पातेपुर: पातेपुर बरडीहा बस स्टैंड के पास दो बाइकों की टक्कर, 3 बाइक सवार घायल, सदर अस्पताल रेफर
पातेपुर के बरडीहा बस स्टैंड के पास 2 बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने तीनों को इलाज के लिए पातेपुर CHC पहुंचाया. जहां घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब की है। घायलो में मो इम्तियाज, मो वसीम एवं मुकेश कुमार शामिल है।