पीपलदा: लंबी कानूनी लड़ाई के बाद इटावा कस्बे की बस्ती से खड़ा मोबाइल टावर हटाने का कार्य शुरू
Pipalda, Kota | Nov 24, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में बीच बस्ती में लगे मोबाईल टावर को हटाने को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उसे रविवार दोपहर 1 बजे से हटाने का कार्य शुरू कर दिया। इटावा क़स्बे में बस्ती के बीच रिलायंस कम्पनी का 100 फीट लंबा टावर लगा था जिसको लेकर बस्ती वासियों ने विरोध कर उसको हटवाने के लिए न्यायालय की शरण ली थी।