पीपलदा: खातोली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के NDPS एक्ट में 8 माह से फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Nov 22, 2024 जिले के खातोली थाना इलाके में अवैध मादक पदार्थ के मामले में 8 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने शुक्रवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि 8 माह पुराने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी सुरेश चंद्र तंवर को गिरफ्तार किया है।पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।