पीपलदा: पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर इटावा पुलिस ने 3 स्थायी वारंटियों समेत 14 अपराधियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Nov 24, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक रवि दत्त गोड़ के निर्देश पर रविवार को सुबह 10 बजे चलाये गए एरिया डोमिनेश अभियान के तहत 3 स्थायी वारंटियों सहित 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रवि दत्त गोड़ के निर्देश पर रविवार सुबह चलाये अभियान में न्यायालय से फरार 3 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया।