पीपलदा: इटावा क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Nov 23, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को शनिवार दोपहर 4 बजे गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर श्योजी गुजर पुत्र राधाकिशन गुजर निवासी डुंगरली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी।