फतेहाबाद: टेंपो में बैठकर आगरा जा रहा युवक जहरखुरानी का शिकार, लूटकर खंदी में फेंक गए आरोपी
Fatehabad, Agra | Oct 12, 2025 निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठिपुरी लालपुरा से आगरा के रास्ते पंजाब जा रहे एक युवक को फतेहाबाद आगरा रोड के बीच में टेंपो में जहर खुरान गैंग के सदस्यों ने नशीला तरल पदार्थ पिला दिया । जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उससे पैसे लूट कर उसे खंदी में फेंक कर भाग गए । पीड़ित द्वारा अर्धवेहोशी की अवस्था में इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।