ऊंचाहार: हुल्ला का पुरवा इटौरा बुजुर्ग गांव में सगे भाइयों पर युवक से मारपीट करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के हुल्ला का पुरवा इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी बुदुन ने बताया कि शनिवार को उसके सगे भाइयों से मामूली बात पर उसकी कहासुनी हो गई, आरोप है कि इसी बात पर दोंनो भाइयों ने लाठी डंडे से उस पर हमला कर घायल कर दिया, पीड़ित ने कोतवाली में सगे भाइयों के विरुद्ध तहरीर दी है।कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि दोंनो पक्षों से तहरीर मिली है।