बेगूसराय: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान आयोजित, एसपी ने दिए निर्देश
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने, मद्द निषेध को प्रभावी बनाने के उद्देश्य जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया है.