सिद्धमुख: फर्जी दस्तावेजों से बुजुर्ग महिला की जमीन हड़पने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर राजगढ़ थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
राजगढ थाना क्षेत्र की लीलकी की एक 75 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला की कृषि भूमि कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी के जरिए हड़पने के आरोप का मामला सामने आया है। मामले में एसीजेएम न्यायालय राजगढ के आदेश पर राजगढ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।बताया कि न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर दर्ज मामले में गांव लीलकी निवासी किताबो ने मामला दर्ज करवाया है।