बागपत: सरूरपुर कलां में गाली-गलौच का विरोध करने पर ऊर्जा निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी के बेटे की बलकटी और लोहे की राड से हत्या
Baghpat, Bagpat | Apr 29, 2026 कोतवाली बागपत क्षेत्र के सरूरपुर कलां गांव में मंगलवार की रात करीब साढे नौ बजे ऊर्जा निगम के सेवानिवृत कर्मचारी डालचंद के बेटा मोनू अपने दो वर्षीय बेटे को घर के बाहर खिला रहा था। आरोप है कि पड़ोसी राजेश पक्ष के परिवार के लोगों ने शराब पीकर गाली गलौज की। विरोध करने पर राजेश के परिवार के लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडे, बलकटी और लोहे की राड से हमला कर दिया।