हुज़ूर: अन्ना नगर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा
Huzur, Bhopal | May 22, 2026 राजधानी के अन्ना नगर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक एस. चंद्रू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अन्ना नगर चौराहे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और करीब चार घंटे तक चक्का जाम कर दिया। परिजन मामले को हत्या बताते हुए नशामुक्ति केंद्र पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं |