हरदोई: एसपी ने कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम चित्रापुरवा में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ रात्रि चौपाल की
Hardoi, Hardoi | Dec 4, 2025 पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत ग्राम चित्रापुरवा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। सर्दियों में बढ़ते अपराधों की रोकथाम और गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्राम प्रहरियों और ग्रामीणों से संवाद किया।