बांके बाज़ार: बाँके बाज़ार थाना पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब ज़ब्त की, कारोबारी फरार
बाँके बाजार थाने के पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। बाँके बाजार थाना प्रभारी आनंद कुमार साह ने सोमवार को शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर शराब लेकर जा रहा है। पुलिस को देख शराब फेक कर फरार हो गया। पुलिस शराब को जब्त कर थाना लाकर आगे की कानूनी करवाई किया जा रहा है।