बिहार: सेवदा गांव से शराब मामले में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Nov 12, 2024 चेरो ओपी क्षेत्र के सेवदा गांव से शराब केस के मामले में पुलिस ने बृजनंदन प्रसाद के पुत्र विकास कुमार को सोमवार की रात्रि 11:30 बजे पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले में चेरो ओपी प्रभारी में बताया कि सेवदा गांव मैं चार दिन पहले पुलिस छापेमारी करने के लिए गई थी। छापेमारी के दौरान विकास कुमार के घर के आगे झोपड़ी से 7 लीटर देसी शराब बरामद हुआ था।