हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में पत्नी से की अभद्र टिप्पणी, दहेज के सामान के रुपए छीने
पत्नी के साथ बाजार आए युवक को कस्बे के कुछ युवकों ने रास्ते में रोका और पत्नी से अभद्र टिप्पणी की। इसके अलावा रात में घर के बाहर जाकर गाली गलौज की। दूसरे दिन बाजार जाते समय दहेज के सामान के रुपए छीन कर मारपीट करके भाग गए। पीडित चार दिन से थाने के चक्कर काट रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय पीड़ित को टरका रही है। कस्बे के वार्ड संख्या 12 के निवासी प्रदीप