पिंड्रा: हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फूलपुर पुलिस ने घर में दबिश देकर पकड़ा
फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने हत्या की एक मामले में वांछित आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने उसे उसके घर से पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान प्रमोद विश्वकर्मा उम्र 37 वर्ष पुत्र रामजन विश्वकर्मा निवासी भूसैली के रूप में हुई है।