सिंगरौली: बैढ़न के कचनी गोदाम में खाद के लिए सुबह 6 बजे से कतार में महिलाएं और लड़कियां, दोपहर तक नहीं मिली खाद
सिंगरौली जिले के बैढ़न में स्थित खाद गोदाम में सोमवार को हजारों किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसाने परिवार की महिलाएं और लड़कियां भी कतार में लगी हैं।जन्माष्टमी और रविवार की छुट्टी के बाद किसान बड़ी संख्या में खाद लेने पहुंचे। किसान कमलेश चौबे ने बताया कि वह सुबह 5:30 बजे से लाइन में खड़े हैं। शुक्रवार को भी वह खाद लेने आए थे, लेकिन नहीं मिल पाई। वहीं महिलाओं