बक्सर: सदर प्रखंड के नदांव HWC पर टीकाकरण कॉर्नर का स्वास्थ्य मंत्री ने वर्चुअल व DDC ने भौतिक रूप से किया फीता काटकर उदघाटन
Buxar, Buxar | Sep 15, 2024 बक्सर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सृदृढ़ करने और आमजन तक टीकाकरण की पहुंच को बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में चिन्हित दो-दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को टीकाकरण के रूप में विकसित किया गया है. एचडब्ल्यूसी में टीकाकरण कॉर्नर पर 12 दिन यानि प्रत्येक सप्ताह सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को नियमित टीकाकरण किया जाएगा. जिसकी शुरुआत जिले मे रविवार को हुई.