बक्सर: वामन द्वादशी के अवसर पर पुष्प वर्षा व शंख ध्वनी के साथ बक्सर में निकाली गई भगवान वामन की भव्य रथयात्रा
Buxar, Buxar | Sep 15, 2024 वामन द्वादशी के अवसर पर बक्सर शहर का वातावरण भक्ति मय हो गया। अवसर था भगवान वामन का भव्य रथ यात्रा का। जहां हजारों की संख्या में आम से लेकर खास तक रथ खिंचने को लेकर लालायित दिखे। भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में भगवान वामन जयंती महोत्सव समारोह धूमधाम से मनायी गई। भव्य रथयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने भाग लिया।