जगदलपुर: जगदलपुर से सटे ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र में जंगल में चल रही 100 करोड़ की मोबाइल हशीश फैक्ट्री ध्वस्त
देश में गांजा तस्करी के गढ़ के तौर पर पहचान बना चुके ओडिशा से रविवार दोपहर 1 बजे एक बार फिर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. मलकानगिरी के चित्रकोंडा के घने जंगलों में पुलिस ने ‘चलती-फिरती ड्रग फैक्ट्री’ का पर्दाफाश किया है. कोरापुट रेंज के डीआईजी डॉ. केवी सिंह के नेतृत्व में हुई इस सर्जिकल कार्रवाई में 800 लीटर हशीश ऑयल जब्त किया।