गुना नगर: एमपी पुलिस भर्ती: गुना जिले को मिले 155 नए आरक्षक, एसपी ऑफिस में जॉइनिंग शुरू
मध्य प्रदेश में हुई नई पुलिस भर्ती में गुना जिले को 155 नए महिला पुरुष आरक्षक मिले है। 26 मई को गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया, जिले को 155 नया फोर्स मिला है जॉइनिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 26 मई को करीब 50 से 60 महिला पुरुष आरक्षकों को जॉइनिंग की गई। अन्य को आगामी दोनों में जॉइनिंग दी जाएगी। एक साल ट्रेनिंग के बाद सभी की पोस्टिंग होगी।