नर्मदापुरम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को जय भीम आर्मी सेना द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई यह रैली शहर में आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। डीजे की धुनों और जय भीम के नारों के बीच रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी।