बाराचट्टी: सोभ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का आयोजन
बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत सोभ में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी ने किया। इस कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी मंच मोर्चा के अध्यक्ष मंडल कार्य समिति के सदस्य जिला के पदाधिकारी संयोजक कई मौजूद थे। इसकी जानकारी शनिवार को शाम 5 बजे दी गई।