अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक रपटा गोंडी पब्लिक ट्रस्ट में मंगलवार को चार बजे आयोजित की गई, जिसमें प्रीतम कुमार बर्मन को सर्वसम्मति से पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू सोनी सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। निर्णय के बाद पत्रकारों ने सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते से मुलाकात कर पत्रकारों से जुड़ी मांगों से अवगत कराया।