पटना ग्रामीण: 20 वर्षों के बाद बदल 10 सर्कुलर स्थित आवास के गेट का रंग, बिहार सरकार के मंत्री होंगे शिफ्ट
10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में साल 2006 से रह रहा लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित अपने आवास में शिफ्ट हो गया है। लेकिन पिछले 20 वर्षों से इस गेट के हरे रंग पर अब दूसरा रंग चढ़ने लगा है। बता दें कि यह आवास अब बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित हो गया है। लेकिन उनके शिफ्ट होने से पहले अब हरे रंग को अलग रंग दिया जा रहा है।