महोबा: लिलवाही गांव में दबंगई, शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की दी धमकी
Mahoba, Mahoba | May 27, 2026 लिलवाही गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़िता अभिलाषा ने आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद के बाद शिकायत करने पर दबंग ने गाली-गलौज की और रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी। राजीनामा होने के बावजूद आरोपी दोबारा विवाद करने लगा। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने से परेशान महिला बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।