राजमहल: राधानगर पुलिस ने छापेमारी कर एक प्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर (बाबूटोला) से एक प्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित बुढ़वा शेख उर्फ अनवर को पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राधानगर थाना कांड संख्या 171/26 के प्राथमिकी आरोपित बुढ़वा शेख उर्फ अनवर को गिरफ्तार किया है।