गोरखपुर: गोरखपुर में एक्सीडेंट के बाद बवाल, भीड़ ने कार चालक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र से एक वायरल वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि जंगल डुमरी नंबर दो स्थित खपडहवा चौराहे के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद माहौल उस वक्त गरमा गया जब घायल के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कार चालक को कार से बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।