तानसेन: ऊर्जा मंत्री ने मजदूर के घर प्याज-रोटी खाई, मजदूरी कार्ड बनाने का दिया आदेश
Tansen, Gwalior | May 21, 2026 ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर एक बार फिर अपनी चर्चित कार्यशैली के चलते गुरुवार को दोपहर 1 बजे चर्चा में आ गए। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के चंदनपुर और आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण किया। यहां गरीब और मजदूर किस्म के लोग रहते हैं। इस दौरान उन्होंने मेवाराम शाक्य के नाम के मजदूर के यहां प्याज रोटी मिर्ची खाई और उनके घर की समस्याओं के बारे में पूछा।