राजनगर: राजनगर के टिकरी कछियाना में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चौपाल, ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी
राजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरी कछियाना में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नवापुर संस्था “मैन इम्प्रूविंग सोशल फाउंडेशन” द्वारा सेक्टर बैठक एवं जल संवर्धन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व, स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के