नवादा: नवादा के कटघर गांव में भूमि विवाद के चलते खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन लोग हुए घायल
Nawada, Nawada | Jul 7, 2026 नवादा जिले के कटघर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि भतीजे समेत दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।