शिवपुरी नगर: सड़क पर सुरक्षा: शिवपुरी में बिना हेलमेट मिले तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द, 10 मई तक चलेगा महाअभियान
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले भर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक व्यापक मुहिम छेड़ी गई है। 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक चलने वाले इस विशेष हेलमेट अभियान के क्रम में सोमवार को यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा ग्वालियर बायपास पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले लगभग 500 चालकों को रोककर उन्हें जागरूक किया।